Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : ACB-EOW की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

CG News: ACB-EOWs trap action creates stir, Patwari arrested while taking bribe of Rs 25 thousand
X

CG News: ACB-EOW’s trap action creates stir, Patwari arrested while taking bribe of Rs 25 thousand

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB और EOW की संयुक्त टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

CG News : गिरफ्तार आरोपी पटवारी की पहचान सौरभ गोस्वामी के रूप में हुई है, जो प्रतापपुर तहसील के ग्राम सेन्धोपारा का निवासी है। आरोप है कि उसने भूमि नामांतरण और पटवारी प्रतिवेदन तैयार करने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता रूप सिंह, निवासी ग्राम मरहटा, ने इस पूरे मामले की शिकायत अंबिकापुर स्थित ACB-EOW कार्यालय में दर्ज कराई थी।

CG News : शिकायत में बताया गया कि उनकी पारिवारिक जमीन का अधिग्रहण कोयला खदान परियोजना के तहत हुआ था और उसके दस्तावेजी कार्य के लिए पटवारी रिपोर्ट जरूरी थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

CG News : तय रणनीति के तहत 22 अप्रैल 2026 को जैसे ही पटवारी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB-EOW की टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया और रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई के बाद आरोपी से पूछताछ में उसने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019