CG News: बलरामपुर में ACB की कार्रवाई, रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार

CG News
CG News
CG News: बलरामपुर: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पण्डरी गांव के पटवारी मोहन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत एक किसान से जमीन बंटवारे के लिए मांगी गई थी। जानकारी के अनुसार, एक किसान ने अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन दिया था।
CG News: किसान ने आरोप लगाया कि पटवारी मोहन सिंह लंबे समय से काम टाल रहा था और बार-बार रिश्वत मांग रहा था। आखिरकार, 13 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। रिश्वत देने से इंकार करने पर पटवारी ने काम करने से मना कर दिया। परेशान किसान ने ACB में शिकायत दर्ज की। ACB ने शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत लेते धर दबोचा। रिश्वत की रकम मौके से बरामद कर ली गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


