Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया, 9 गिरफ्तार

CG News: A young man suspected of theft was punished by the Taliban, his head shaved and paraded through the village; 9 arrested.
X

CG News: A young man suspected of theft was punished by the Taliban, his head shaved and paraded through the village; 9 arrested.

CG News : सूरजपुर। जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक युवक और उसकी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG News : मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव का है, जहां कल्याणपुर निवासी युवक रहमान ताज को बुलाकर उस पर चोरी का आरोप लगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसका आधा सिर मुंडवा दिया और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।

CG News : इतना ही नहीं, इस दौरान आरोपी भीड़ ने युवक की पत्नी को भी साथ घुमाकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया और दोनों के साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया।

CG News : पीड़ित के पिता की शिकायत पर रामानुजनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकालकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

CG News : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अमानवीय और गैरकानूनी हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019