Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : रक्षाबंधन पर मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, तलाश में गोताखोरों को मिली दूसरी महिला की लाश

CG News
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर बने महानदी पुल से एक हैरान करने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सोमवार सुबह रक्षाबंधन के अवसर पर मायके आई 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी ने कथित तौर पर महानदी में छलांग लगा दी। इसकी तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोरों को उसी क्षेत्र में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश तैरती मिली, जिसने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया।

CG News : स्वाति की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम महानदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तभी घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस के अनुसार, शव 2-3 दिन पुराना प्रतीत होता है और मृतिका ने साड़ी पहनी हुई थी, जिसके बाल सफेद थे। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी बुजुर्ग महिला का शव हो सकता है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019