Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: चौथी बटालियन में जवान ने बैरक में लगाई फांसी, जशपुर का रहने वाला था मृतक

CG News: चौथी बटालियन में जवान ने बैरक में लगाई फांसी, जशपुर का रहने वाला था मृतक
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में एक जवान बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिलने के बाद बटालियन परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बटालियन प्रशासन मौके पर पहुंच गए।

CG News: जानकारी के अनुसार जवान ने बैरक परिसर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने जब उसे संदिग्ध अवस्था में देखा तो अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जवान को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

CG News: मृत जवान की पहचान एनआर अर्जुन एक्का के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का रहने वाला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019