Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: धरने पर बैठी बर्खास्त बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने मारा डंक, गंभीर हालत में अंबेडकर अस्पताल में भर्ती

Cg News
X

Cg News

CG News: रायपुर: नवा रायपुर के तूता धरनास्थल पर धरने के दौरान एक बर्खास्त बीएड शिक्षिका को बिच्छू ने डंक मार दिया। शिक्षिका को तुरंत अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उन्हें रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका प्रिया मंडावी को देर रात करीब 1:30 बजे बैस भवन में सोते समय एक जहरीले बिच्छू ने डंक मारा।

CG News: बता दें कि तूता धरनास्थल पर पिछले चार महीनों से बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग से आई 150 से अधिक शिक्षिकाएं बैस भवन के चार कमरों में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। धरनास्थल पर पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे वहां रह रहे शिक्षकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019