CG News : बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक पर अचानक कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान विनय कुमार चंदनिया 25 वर्ष के रूप में हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है, और परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
CG News : जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह चैनगंज गांव में हुआ। विनय कुमार चंदनिया अपने परिवार के साथ अपनी बहन का इलाज कराने के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज आया था। घटना वाले दिन परिवार भिलाई जाने की तैयारी कर रहा था। सुबह नाश्ते के बाद विनय अपने बड़े पापा के घर से पास की दुकान की ओर जा रहा था। वह घर से मात्र 20 कदम दूर था, तभी एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
CG News : दीवार के मलबे में दबने से विनय को सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मलबे से निकाला और गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे भिलाई के हाईटेक हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें दीवार ढहने और विनय के मलबे में दबने का भयावह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


