Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गैस सिलेंडर से लदे पिकअप ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

CG News
X

CG News : महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर मंगलवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर से लदे तेज रफ्तार पिकअप ने 40 वर्षीय अशोक कुमार विश्वकर्मा को कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अशोक सड़क पार कर रहा था, तभी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर चक्काजाम कर मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

CG News : प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये सहायता प्रदान की, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019