Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : डैम का एक हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा पानी, राहत और बचाव कार्य जारी

CG News
X

CG News : रायगढ़। जिले में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जब भूपदेवपुर स्थित बिलासपुर जलाशय का एक हिस्सा अचानक टूट गया। देखते ही देखते तेज बहाव का पानी एक दर्जन से ज्यादा गांवों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

CG News : बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसानों ने प्रशासन से पानी छोड़े जाने की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर कुछ किसानों ने खुद ही पानी निकालने की कोशिश की, इसी दौरान डैम का एक हिस्सा कमजोर होकर टूट गया और हालात बेकाबू हो गए।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। टीमों ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। वहीं, इंजीनियरों की टीम पिछले 17 घंटों से लगातार टूटे हुए गेट को ठीक करने और पानी के बहाव को नियंत्रित करने में जुटी हुई है।

CG News : लगातार पानी बहने से जलाशय का स्तर तेजी से गिर रहा है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही स्थिति को काबू में कर लिया जाएगा, फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019