Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फ्रिज ब्लास्ट होने से घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत

CG News
X

CG News : बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित लिंगियाडीह इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। फ्रिज में हुए धमाके के बाद मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

CG News : जानकारी के अनुसार देर रात अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद देखते ही देखते घर में आग फैल गई। उस समय घर के अंदर मौजूद 57 वर्षीय जया अग्रवाल आग की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं। गंभीर रूप से जलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धमाके और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

CG News : स्थानीय लोगों और दमकल की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज में हुए ब्लास्ट के कारण आग लगी। फिलहाल सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019