CG News: राजनांदगांव के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग....

CG News: राजनांदगांव के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग….
CG News: राजनांदगांव के बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग….
राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर वार्ड स्थित मुक्तिधाम रोड पर एक बारदाना गोदाम में भीषण आग लग गई, जो पिछले दो-तीन घंटे से लगातार जल रही है। गोदाम में बड़ी मात्रा में सुतली और बारदाना भरा होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है और यह लगातार विकराल रूप धारण कर रही है।
फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग कर रहे आग बुझाने की कोशिश
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस, स्थानीय पार्षद और वार्डवासी पिछले कई घंटों से लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी है।
राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
शॉर्ट सर्किट बना आग लगने की वजह
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के कारण पूरे इलाके में धुएं का भारी प्रदूषण फैल गया है, जिससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।


