Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फर्नीचर फैक्ट्री में मोटर की चिंगारी से लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत

CG News
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक भयानक औद्योगिक हादसा हो गया। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में मोटर से निकली चिंगारी ने ऐसा कहर बरपाया कि दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।

CG News : पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 4 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में टैंकर से तारपीन का तेल मोटर की मदद से कैनों में भरा जा रहा था। इसी दौरान मोटर से निकली चिंगारी ने एक कैन को अपनी चपेट में ले लिया। कैन के फटते ही आग ने आसपास रखे अन्य ज्वलनशील रसायनों को पकड़ लिया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

CG News : फैक्ट्री के भीतर उस समय करीब 10 मजदूर और कारीगर काम कर रहे थे। आग और धमाकों के बीच जान बचाने के लिए मजदूर बाहर की ओर भागे। इस दौरान 25 वर्षीय रितेश शुक्ला गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले बिलासपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CG News : आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि 20 वर्षीय अभिजीत उर्फ आयुष सूर्यवंशी फैक्ट्री के अंदर ही फंस गया। घना धुआं और लगातार हो रहे धमाके बचाव कार्य में बाधा बने रहे। करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बुधवार सुबह अभिजीत का शव फैक्ट्री के भीतर से बरामद किया गया।

CG News : इस हादसे में दक्ष नामक एक अन्य मजदूर भी झुलस गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केनवट ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019