Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आग से झुलसे युवक ने इलाज से किया इंकार, सुबह कमरे में मिली युवक की लाश

CG News
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर में अज्ञात कारणों से एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद उसने इलाज के लिए अस्पताल जाने से साफ इंकार कर दिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि अगली सुबह उसकी मौत हो गई।

CG News : मृतक की पहचान अगर साय के रूप में हुई है। पत्नी के अनुसार, आग लगाने के बाद पति की हालत बेहद खराब थी। उसने तुरंत अस्पताल ले जाने की बात कही, वहीं सास ने भी इलाज कराने पर जोर दिया, लेकिन युवक किसी भी हाल में अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुआ।

CG News : बताया जा रहा है कि युवक रात में अपने कमरे में ही सो गया। परिजन पूरी रात किसी अनहोनी की आशंका में रहे, लेकिन उसकी जिद के आगे मजबूर हो गए। सुबह जब पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो पति का शरीर ठंडा पड़ चुका था।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्मदाह के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019