Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मेकाज में जन्मा नन्हा दिग्गज, 5 किलो से अधिक वजन के नवजात ने डॉक्टरों को भी किया हैरान

CG News : मेकाज में जन्मा नन्हा दिग्गज, 5 किलो से अधिक वजन के नवजात ने डॉक्टरों को भी किया हैरान
X

CG News: A ‘little giant’ born at Mekaj; newborn weighing over 5 kg surprises even the doctors.

CG News : जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में एक दुर्लभ और चर्चित मामला सामने आया है। यहां ओडिशा से आई एक गर्भवती महिला ने सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए 5.09 किलोग्राम वजन वाले स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। मेकाज के इतिहास में संभवतः पहली बार 5 किलो से अधिक वजन का नवजात जन्मा है, जिससे अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ में उत्सुकता का माहौल है।

CG News : जानकारी के अनुसार, ओडिशा के भन्सुली गांव निवासी बासुंडी (25 वर्ष) को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन पहले उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर कर दिया।

CG News : दोपहर करीब 3 बजे महिला को मेकाज में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार शुरू हुआ। देर रात बढ़ते प्रसव दर्द के बीच सिजेरियन ऑपरेशन किया गया, जिसमें महिला ने 5.09 किलो वजन के पुत्र को जन्म दिया।

CG News : अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, नवजात का असामान्य रूप से अधिक वजन होने की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की टीम उसे देखने पहुंची। जन्म के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे 24 घंटे की निगरानी के लिए एनआईसीयू में भर्ती किया गया है।

CG News : बच्चे का इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि नवजात की शुगर लेवल सहित अन्य आवश्यक जांच की जा रही है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य और स्थिर है। वहीं मां की स्वास्थ्य संबंधी हिस्ट्री भी ली गई है। शुरुआती जांच में महिला को किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं पाया गया है, लेकिन विस्तृत परीक्षण जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019