Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : डुबान क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी पहल, धमतरी में शुरू हुई “वॉटर एंबुलेंस सेवा, अब मिनटों में मिलेगा इलाज

Asian News
CG News
X

CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में डुबान प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने गंगरेल बांध क्षेत्र में “वॉटर एंबुलेंस सेवा” की शुरुआत कर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को आसान बना दिया है। इस नई पहल से अब दूरस्थ गांवों में रहने वाले मरीजों को आपात स्थिति में समय पर इलाज मिल सकेगा।

CG News : अबिनाश मिश्रा ने स्वयं डुबान क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले ग्रामीणों को इलाज के लिए करीब 50 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब जलमार्ग के जरिए यह दूरी घटकर मात्र 7 किलोमीटर रह गई है।

CG News : इस सेवा से 7 पंचायतों के 32 गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वॉटर एंबुलेंस के जरिए मरीजों को करीब 45 मिनट में धमतरी तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाना आसान होगा। प्रशासन जल्द ही इस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी करने की तैयारी में है।

CG News : कलेक्टर मिश्रा ने इसे केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि “जीवन रक्षक सेवा” बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर बसे व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर पहुंचें। इस दौरान उन्होंने हरफर गांव की प्राकृतिक सुंदरता का भी अवलोकन किया और इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाएं जताईं।

CG News : उन्होंने अधिकारियों को बोटिंग, होम-स्टे, रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकें। यह पहल न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाएगी, बल्कि डुबान क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन को भी नई दिशा देगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019