Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: लिंक एक्सप्रेस में ट्रैक पर गिरा बड़ा पत्थर; ड्राइवर की सतर्कता से बची सैकड़ों यात्रियों की जान

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। विशाखापत्तनम से कोरबा जा रही लिंक एक्सप्रेस गुरुवार रात रायगढ़ा के मझिघरिया मंदिर के पास एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। मूसलाधार बारिश के बीच रात 11.50 बजे पार्वतीपुरम और रायगढ़ा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक विशाल चट्टान गिर गई। ट्रेन चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने बड़ा हादसा टाल दिया। तेज आवाज सुनते ही चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

CG News: रेलवे सूत्रों के अनुसार, चट्टान का आकार इतना बड़ा था कि टक्कर होने पर डिब्बे पटरी से उतर सकते थे, जिससे यात्रियों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की बचाव टीम मौके पर पहुंची और पत्थर हटाने के साथ ट्रैक की मरम्मत शुरू की। इस दौरान रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक रेल यातायात पूरी तरह ठप रहा। लिंक एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से सुबह 8.30 बजे टिटलागढ़ पहुंची। अन्य ट्रेनें भी तीन से पांच घंटे विलंब से विशाखापत्तनम पहुंचीं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019