Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: विधायक राजेश मूणत ने की अगुवाई में बाजे गाजे संग निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में 3 अगस्त को भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन होगा। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मूणत ने बताया कि यह यात्रा श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के प्रति भक्ति का प्रतीक है। यह गैर-राजनीतिक आयोजन है, जिसमें सभी सनातन धर्म प्रेमी आमंत्रित हैं। यात्रा गुढ़यारी हनुमान मंदिर से सुबह 9:30 बजे शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां सात नदियों के पवित्र जल से जलाभिषेक होगा।

CG News: मूणत ने कहा कि इस वर्ष यात्रा को और भव्य बनाने के लिए दिल्ली, केरल, उज्जैन, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें महाकाल अघोरी, केरल का ट्रेडिशनल बैंड, कथक कली नृत्य, संबलपुरी बाजे, आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य और राउत नाचा शामिल हैं। महामंडलेश्वर श्री कान्हा जी महाराज द्वारा महामृत्युंजय पार्थिव शिवलिंग पूजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और अन्य नेता उपस्थित रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019