Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फ्रेंड्स क्लब का गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

CG News
X

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के दीवान पारा में फ्रेंड्स क्लब गणेश उत्सव समिति द्वारा सजाया गया गणेश पूजा पंडाल छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक पेश कर रहा है। इस बार पंडाल को छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश और पुराने दौर के घरों की थीम पर सजाया गया है, जो लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करा रहा है।

CG News : मिट्टी और घास-फूस से बने इस पंडाल में भगवान गणेश को बाल रूप में अपने सखा की पीठ पर सवारी करते हुए दर्शाया गया है, जो खुशहाल परिवार और छत्तीसगढ़ की समृद्धि का प्रतीक है। पंडाल में छत्तीसगढ़ी परिवेश को जीवंत करने के लिए पारंपरिक घरेलू सामग्रियों का उपयोग किया गया है। इसमें एक महिला को छत्तीसगढ़ी परिधान में करधन, सुता, और मुंदरी जैसे पारंपरिक आभूषणों के साथ चूल्हे पर तवे में रोटियां बनाते हुए दिखाया गया है।

CG News : यह दृश्य न केवल ग्रामीण जीवन की सादगी को उजागर करता है, बल्कि विलुप्त हो रही छत्तीसगढ़ी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास भी है। यह पंडाल हर आयु वर्ग के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुजुर्ग जहां पुराने दौर की वस्तुओं को देखकर पुरानी यादों में खो रहे हैं, वहीं युवा और बच्चे छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इन अनूठी झलकियों से अभिभूत हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019