Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : मंकी रिसॉर्ट के पीछे सज रही थी जुए की महफिल, पुलिस की दबिश में 15 जुआरी धराए

CG News: A gambling party was being organised behind Monkey Resort, 15 gamblers were arrested during a police raid.
X

CG News: A gambling party was being organised behind Monkey Resort, 15 gamblers were arrested during a police raid.

CG News : दुर्ग। शहर में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलगांव पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मंकी रिसॉर्ट के पीछे संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। पुलिस की अचानक दबिश से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर नकदी, बाइक और मोबाइल सहित लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया है।

CG News : पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलधाम क्षेत्र स्थित मंकी रिसॉर्ट के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर इलाके की घेराबंदी की और छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया।

CG News : रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 1 लाख 82 हजार रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, 12 मोटरसाइकिल, 17 टच स्क्रीन मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल बरामद किए। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 4 लाख 34 हजार रुपये आंकी गई है।

CG News : कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019