Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जल घर में तैरती लाश ने मचाया हड़कंप, तीन दिन से इसी पानी से हो रही थी सप्लाई

CG News
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम क्षेत्र के जल घर (Water Tank) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कर्मचारियों ने पानी का वाल्व खोलते समय अंदर एक लाश को तैरते हुए देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।

CG News : लगभग 30 फीट गहरे जल घर से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि लाश करीब तीन दिन पुरानी और पूरी तरह डीकंपोज़्ड हो चुकी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जल घर से पिछले तीन दिनों से हजारों घरों में पानी की सप्लाई जारी थी।

CG News : इससे न केवल नगर निगम की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, बल्कि शहरवासियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान है कि मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019