Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खुशियों की दावत बनी मातम, तरबूज और चिकन खाने के बाद 4 बच्चे बीमार, एक की मौत

CG News: A feast of joy turned into mourning; 4 children fell ill after eating watermelon and chicken, one died.
X

CG News: A feast of joy turned into mourning; 4 children fell ill after eating watermelon and chicken, one died.

CG News : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध फूड पॉइजनिंग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तरबूज और चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का इलाज जारी है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, दल्हा पोड़ी गांव के रहने वाले बच्चे अपने मामा के घर धुरकोट गांव आए हुए थे। शनिवार शाम बच्चों ने तरबूज खाया और रात में चिकन का सेवन किया। कुछ ही घंटों बाद सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और तेज कमजोरी की शिकायत शुरू हो गई। परिजन घबराकर बच्चों को अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही 15 वर्षीय अखिलेश धीवर की मौत हो गई।

CG News : घटना के बाद पिंटू धीवर (12 वर्ष), हितेश धीवर (13 वर्ष) और 4 वर्षीय श्री धीवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की तैयारी शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019