Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: रेलवे ट्रैक पर गर्डर रखने वाले 5 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

CG News: रेलवे ट्रैक पर गर्डर रखने वाले 5 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
X

भाटापारा। CG News: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रेलवे ट्रैक पर लोहे का गर्डर रखकर बड़ी साजिश रचने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के कारण भाटापारा-अंबुजा रेलवे मार्ग पर आ रही मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।

CG News: दरअसल, 13 मार्च मार्च होलिका दहन की रात शराब के नशे में धूत बदमाशों ने ग्राम अर्जुनी रेलवे ट्रैक पर लोहे का गर्डर रख दिया था। सभी की मंशा किसी बड़े दुर्घटना को अंजाम देना था। ये गर्डर 5 मीटर और 3 मीटर लंबे थे, जिससे मालगाड़ी संख्या बीपीएल एमपी टकरा गई। टक्कर से इंजन के कैटल गार्ड को नुकसान हुआ।

CG News: इस मामले में भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वहीं अब पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें 5 नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में ईश्वर चक्रधारी, लालू यादव, सुरेंद्र यादव और अन्य पांच नाबालिग लड़के शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019