Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: गोविंदा ग्रीन रेजिडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

CG News:
X

CG News:

CG News: रायपुर: सिंघानिया बिल्डकॉन के प्रीमियम प्रोजेक्ट, गोविंदा ग्रीन रेजिडेंशियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसाइटी परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष सकून बंसल, सचिव आरती त्रिपाठी, उप सचिव ज्ञानेश्वरी मिश्रा और कोषाध्यक्ष दीपाली विजय सामर्थ्य सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

CG News: समारोह में तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति गीतों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बनाया। अध्यक्ष विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और सामुदायिक एकता पर जोर दिया। उपाध्यक्ष सकून बंसल ने कहा, "यह उत्सव हमारी एकता और देशभक्ति का प्रतीक है।" बच्चों और निवासियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसने समारोह में चार चांद लगाए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019