CG News : बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई स्थित अमहा तालाब में शराब पीने के बाद नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिए गए।
CG News : जानकारी के अनुसार, बंधवापारा निवासी हिमांशु चंहादे (21) और देवरी खुर्द निवासी शिवम मानिकपुरी (21) अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ तालाब के पास पिकनिक मनाने गए थे। वहां युवकों ने शराब पी और तालाब के किनारे मस्ती के दौरान एक युवक बाइक पर बैठकर तालाब का चक्कर लगा रहा था। अनियंत्रित होकर वह पानी में गिर गया, लेकिन बाहर निकलने में सफल रहा।
CG News : इसके बाद सभी ने फिर से शराब पी और तालाब में नहाने चले गए। इस दौरान तीन युवक पानी में गिर गए, जिसमें एक को साथी बाहर निकालने में सफल रहे, जबकि हिमांशु और शिवम गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रकृति ध्रुव मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कार्य शुरू करवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


