Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 7 मवेशियों की मौत

CG News
X

CG News : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हो गया। पटना थाना क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े मवेशियों पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे 7 मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई।

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, पशुपालक मंगली सिंह के 6 गाय और 1 बैल इस हादसे की चपेट में आ गए। तेज बारिश के दौरान सभी मवेशी पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी अचानक बिजली गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने पशुपालक को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019