Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: हथबंद-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज कार्य के चलते बिलासपुर जोन की 6 ट्रेनें कैंसिल, देखें List

Railway News
X

Railway News

CG News: रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत हथबंद-भाटापारा रेलखंड में अधोसंरचना विकास कार्य तेजी से जारी है। यहां लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज निर्माण के अंतिम चरण में गर्डर डि-लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगा।

CG News: इसके चलते 22 मार्च को बिलासपुर, रायपुर से इतवारी के बीच चलने वाली 6 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 23 मार्च को 2 मेमू ट्रेनें नहीं चलेंगी। इसके अलावा, गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया के बीच संचालित जेडी मेमू पैसेंजर 22 मार्च को आंशिक रूप से ही चलाई जाएगी।

CG News: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यह कार्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए किया जा रहा है।

CG News: रद्द होने वाली ट्रेनें

-22 मार्च को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
-22 मार्च को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
-22 मार्च को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
-22 मार्च को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
-22 मार्च को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
-22 मार्च को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
-23 मार्च को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
-23 मार्च को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी
-22 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
-22 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019