Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप

CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
X

CG News: 6 cattle die after coming into contact with a high-tension wire; panic grips the village.

CG News : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच राजनांदगांव जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। डोंगरगढ़ ब्लॉक के मोहरा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिजनापुर में हाईटेंशन बिजली का तार और खंभा गिरने से छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

CG News : जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले 12 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार प्रभावित हुए हैं। बिजनापुर गांव में भी तेज बारिश के दौरान हाईटेंशन लाइन का खंभा और तार अचानक जमीन पर गिर गया। उसी दौरान वहां मौजूद छह मवेशी करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही मोहरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हाईटेंशन विद्युत तार से करंट लगना पाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई, ताकि कोई अन्य दुर्घटना न हो।

CG News : पुलिस ने मामले की सूचना विद्युत विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को भी दी है। दोनों विभागों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019