CG News: रायपुर में 5 हजार एथलीट दौड़े, नमो युवा मैराथन की थीम पर दिया नशा-मुक्त भारत का संदेश...
CG News: रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से पूरे देशभर में भारतीय जनता पार्टी ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम चला रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा इस आयोजन को लेकर सक्रिय है। राजधानी रायपुर में रविवार (21 सितंबर) को नमो युवा मैराथन का आयोजन किया गया है। खेल विभाग के सहयोग से नशा मुक्त भारत के थीम पर यह कार्यक्रम हुआ। 5 किलोमीटर की इस रोड रनिंग में 5000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें जीतने वाले धावक को नकद इनाम के तौर पर 25 हजार की राशि दी गई।

CG News: इस मैराथन में चार कैटेगरी में इनाम राशि दी गई। पहले पोजीशन में आने वाले धावकों को 25 हजार, सेकेंड पोजीशन पर आने वालों को 15 हजार, थर्ड आने वालों को 10 हजार की राशि दी गई। इसके अलावा टॉप 20 में आने वाले खिलाड़ियों को सांत्वना के तौर पर दो 2 हजार दिए गए। नमो युवा मैराथन में अर्जुन राय फर्स्ट पोजीशन में रहे, अक्षय कुमार सेकंड पोजीशन और चंद्रप्रकाश ने थर्ड पोजिशन हासिल किया। गर्ल्स की कैटेगरी में वंशिका यादव रुक्मणी पटेल और चंचल यादव क्रमश फर्स्ट सेकेंड और थर्ड पोजिशन पर रहीं।
CG News: कार्यक्रम की सफलता की जिम्मेदारी युवा मोर्चा ने संभाली। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे से मरीन ड्राइव से हुई। मैराथन में शामिल होने बड़ी संख्या में युवा मरीन ड्राइव में जुटे थे। जहां से 5 किलोमीटर सुभाष स्टेडियम तक दौड़ लगाई गई है। सीएम विष्णु देव साय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले थे, लेकिन उनकी जगह कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री खुशवंत साहेब शामिल हुए। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने कहा कि यह मैराथन नशा मुक्त भारत की थीम पर रखा गया था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


