Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आग लगने से 500 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों की मेहनत हुई खाक

CG News
X

CG News : दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खिलोरा खुर्द में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 500 एकड़ में फैली फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा के कारण आग तेजी से एक खेत से दूसरे खेत तक फैलती चली गई, जिससे हालात बेकाबू हो गए। किसान अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लपटों की तीव्रता के आगे उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। घटना की सूचना मिलते ही धमधा और बोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश की गई।

CG News : इस भीषण आगजनी के बाद पूरे इलाके में मायूसी छा गई है। किसानों की महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है।

CG News : फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी या लापरवाही को इसकी वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019