CG News : नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव में छठी कार्यक्रम में भोजन के बाद फूड प्वॉइज़निंग से 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया।
CG News : स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज जारी है। दुर्गम इलाके में होने के कारण, भैरमगढ़ से भी विशेष मेडिकल टीम को रवाना किया गया और एक गंभीर मरीज को भैरमगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


