CG News : सुकमा। जिले में केरलापाल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लाख 51 हजार रुपये कीमत का 455.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह खेप राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मलगेर नदी के पुल के पास छिपाकर रखी गई थी, जिसे तस्कर कहीं और ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर तस्करों से पूछताछ शुरू कर दी है।
CG News : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मलगेर नदी पुल के आसपास भारी मात्रा में गांजा छिपाया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने तत्काल एक टीम गठित कर नाकेबंदी शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने 89 पैकेट में भरा 455.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया।
CG News : गवाहों की मौजूदगी में पैकेटों का वजन किया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 45 लाख 51 हजार 100 रुपये आंकी गई है। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने सभी थानों को नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
