Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : कुसुम स्मेल्टर्स में गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलसे, सुरक्षा पर उठे सवाल

CG News : कुसुम स्मेल्टर्स में गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आने से 3 कर्मचारी झुलसे, सुरक्षा पर उठे सवाल
X

CG News: 3 workers scalded by hot sponge iron at Kusum Smelters; safety concerns raised.

CG News : मुंगेली। रामबोड़ स्थित कुसुम स्मेल्टर्स प्लांट एक बार फिर औद्योगिक दुर्घटना के कारण चर्चा में है। बुधवार सुबह नियमित मेंटेनेंस कार्य के दौरान हुए हादसे में तीन कर्मचारी गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आकर झुलस गए। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, प्लांट के कीलन डिस्चार्ज गेट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसकी मरम्मत की जा रही थी। इसी दौरान अचानक जाम गेट खुल गया और अंदर जमा अत्यधिक गर्म स्पंज आयरन तेज दबाव के साथ बाहर निकल आया। इसकी चपेट में वहां काम कर रहे कर्मचारी आ गए, जिससे वे आंशिक रूप से झुलस गए।

CG News : घायलों की पहचान बिहार निवासी अमित कुमार, मध्य प्रदेश निवासी योगेश मीणा और ओडिशा निवासी अमरेश दत्ता के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रबंधन ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो कर्मचारियों का उपचार जारी है।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019