Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : गोबरा पहाड़ी जंगल में 3 खुफिया डंप बरामद, IED बम, नक्सल वर्दी और हथियार जब्त

CG News
X

CG News : गरियाबंद। जिले में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के गोबरा पहाड़ी जंगल में जिला पुलिस बल और ई-30 ऑपरेशन टीम ने नक्सलियों के तीन खुफिया डंप बरामद किए। इन डंपों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार, नक्सल वर्दी और साहित्य जब्त किया गया है।

CG News : जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर गरियाबंद पुलिस ने गोबरा पहाड़ी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए छिपाए गए तीन खुफिया डंप का पता लगाया। गरियाबंद, धमतरी और नुआपाड़ा डिवीजन के नक्सलियों ने इन डंपों में विस्फोटक और हथियार छिपाए थे।

CG News : एसपी निखिल राखेजा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि डंप से स्टील कंटेनर में बने IED बम, 57 फटाखा बम, सिंगल शॉट बैरल, नक्सल वर्दी और नक्सल साहित्य सहित कई अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। यह सामग्री नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जमा की गई थी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019