Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे

CG News: बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे
X

CG News: बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे

CG News: रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर के अंतागढ़ में मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़े ग्रामीणों पर बिजली गिरने से उप सरपंच समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री हो सकती है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

CG News: आज भी अंधड़-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव 43 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तथा सक्रिय मौसमी द्रोणिका (ट्रफ) के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

CG News: रायपुर का मौसम

रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019