Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 24 घंटे बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू, शबरी नदी में फंसा युवक सुरक्षित निकाला गया

CG News
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भारी बारिश के बीच शबरी नदी के किनारे फंसे एक युवक को 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। यह घटना तेलावर्ती गांव की है, जहां युवक उफनती नदी के बीच चट्टानों के कारण फंस गया था।

CG News : जिला प्रशासन ने पहले मोटर बोट के जरिए युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में मौजूद चट्टानों और पत्थरों के कारण यह प्रयास असफल रहा। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की मौजूदगी में यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ और युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया।

CG News : बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। डूब क्षेत्रों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019