Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर

CG News: 2 smugglers arrested with live pangolin, brought from Pakhanjur to Raipur for a deal worth Rs 50 crore
X

CG News: 2 smugglers arrested with live pangolin, brought from Pakhanjur to Raipur for a deal worth Rs 50 crore

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में वन्यजीव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि ये तस्कर इस दुर्लभ जीव का सौदा 50 करोड़ रुपए में करने के लिए पखांजूर से रायपुर तक पहुंचे थे।

CG News : वन विभाग को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने भाटागांव इलाके में ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया और सौदे की पुष्टि होते ही जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने किया।

CG News : गिरफ्तार तस्करों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि पैंगोलिन को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत पर बेचने की योजना थी, जिसके लिए इसे छत्तीसगढ़ के पखांजूर से रायपुर लाया गया था।

CG News : वन विभाग अब इन तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटा है, ताकि इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019