Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: दुर्ग सेंट्रल जेल से 2 कैदी फरार, पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का रखा इनाम...

CG News: दुर्ग सेंट्रल जेल से 2 कैदी फरार, पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का रखा इनाम...
X

CG News: दुर्ग सेंट्रल जेल से 2 कैदी फरार, पुलिस ने 10-10 हजार रुपये का रखा इनाम…

भिलाई। दुर्ग केंद्रीय जेल में हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदियों के पैरोल के बाद फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों कैदी कोर्ट से मिली पैरोल अवधि खत्म होने के बाद जेल लौटे ही नहीं। इसके बाद पद्मनाभपुर थाने में उनके खिलाफ जेल से भागने का केस दर्ज किया गया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

पुलिस के मुताबिक, पथर्रा गांव का नाहुस भारती (36) और जामुल हाउसिंग बोर्ड का जयपाल सिंह हत्या के मामले में सजा भुगत रहे थे। नाहुस को 21 मई 2022 को 14 दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन वह 7 जून 2022 को जेल नहीं लौटा। वहीं, जयपाल को 30 दिसंबर 2023 को पैरोल दी गई थी, जिसकी अवधि 16 जनवरी 2024 को खत्म हुई, पर वह भी गायब हो गया। पुलिस ने दोनों के घर छापेमारी की, लेकिन उनका पता नहीं चला। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पैरोल के बाद तय समय पर न लौटने पर केस दर्ज करना अनिवार्य है। दुर्ग पुलिस दोनों फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019