Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS: ‘सुशासन तिहार’ समेत शासन के कार्यों में लापरवाही पर 2 पंचायत सचिव निलंबित...

निलंबित
X

निलंबित

CG NEWS: अभनपुर। जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम पंचायत तर्री के सचिव अखिल कुमार साहू और ग्राम पंचायत ठेलकाबांधा के सचिव रामसुंदर यादव को 30 अप्रैल को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों सचिवों ने कार्यालयीन बैठक में निरंतर अनुपस्थिति, कार्य में रुचि न लेना, उच्च कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करना और शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम "सुशासन तिहार" के कार्यों में रुचि न लेना जैसे कारणों के तहत छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 का उल्लंघन किया। इसके चलते, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर में नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

CG NEWS: देखें आदेश का कॉपी:


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019