Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG Breaking : 2 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री बरामद

CG Breaking : सुकमा। जिले के केरलापाल इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनामी नक्सली सहित चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से एक पर 2 लाख रुपये का इनाम था। इस ऑपरेशन में दो टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। सभी नक्सली गोगुंडा गांव के निवासी हैं और इन्हें पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Next Story


