Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बालक बालगृह से परीक्षा देने निकले 2 बच्चे फरार, पुलिस तलाश में जुटी...

CG News : बालक बालगृह से परीक्षा देने निकले 2 बच्चे फरार, पुलिस तलाश में जुटी...
X

CG News : बालक बालगृह से परीक्षा देने निकले 2 बच्चे फरार, पुलिस तलाश में जुटी…

CG News : बैकुंठपुर। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के तलवापारा क्षेत्र में स्थित बालक बालगृह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सुरक्षा में बड़ी चूक के चलते दो बच्चे फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये दोनों बच्चे कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के छात्र हैं, जिन्हें 19 मार्च बुधवार को परीक्षा दिलाने के लिए रामानुज स्कूल ले जाया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बच्चे अचानक गायब हो गए, जिससे हड़कंप मच गया।

CG News : बता दें कि बच्चों के फरार होने की सूचना मिलते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छानबीन कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर संभव प्रयास कर रही है। इस घटना ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे दो बच्चे इतनी आसानी से कर्मचारियों की नजरों से बचकर भाग निकले, यह जांच का विषय बना हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019