Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 24 ठिकानों पर छापेमारी कर 17 कबाड़ियों का किया गिरफ्तार, 5 करोड़ का अवैध माल जब्त

CG News
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। बुधवार को शहर और आसपास के इलाकों में 24 अलग-अलग ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी कर पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य का अवैध कबाड़ जब्त किया है।

CG News : यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में चलाया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने लाखा क्षेत्र में तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो 10 चक्का ट्रक, दो माजदा और एक बोलेरो में लदा कबाड़ जब्त किया। वहीं चिराईपानी रोड स्थित सिकंदर कबाड़ गोदाम से करीब 46 टन अवैध कबाड़ बरामद हुआ, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

CG News : पूंजीपथरा पुलिस ने छह अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर तीन ट्रकों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 67 टन कबाड़ जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 34 लाख रुपये बताई जा रही है। पुसौर क्षेत्र में हुई कार्रवाई में तीन आरोपी पकड़े गए और टाटा 710 वाहन समेत 4 टन से अधिक कबाड़ जब्त किया गया।

CG News : इसके अलावा चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, कोतरारोड़, खरसिया, धरमजयगढ़ और तमनार क्षेत्रों में भी छापेमारी की गई। पुलिस ने कुल 14 वाहनों के साथ 120 टन 331 किलो अवैध कबाड़ जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है।

CG News : अभियान रहेगा जारी-

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि यह अभियान संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019