Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 17 मवेशियों की मौत

CG News: 17 cattle died after being struck by lightning
X

CG News: 17 cattle died after being struck by lightning

CG News : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। देर दोपहर हुई बूंदाबांदी के बीच गिरी आकाशीय बिजली ने 17 मवेशियों की जान ले ली, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

CG News : जानकारी के अनुसार, पेड़ के नीचे चर रहे मवेशियों पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में 15 बकरियां और 2 बैलों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ तेज गर्जना हुई, इसी दौरान यह घटना घटित हुई।

CG News : घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मवेशियों की मौत से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019