CG News : अंबिकापुर। अंबिकापुर के संजय पार्क में एक भयानक घटना ने वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्क में बाड़े की सुरक्षा में चूक के कारण रात करीब 3 बजे 4-5 आवारा कुत्ते हिरणों पर टूट पड़े, जिससे 15 हिरणों की मौत हो गई। घायल हिरण का इलाज किया गया, लेकिन रविवार सुबह उसकी भी मृत्यु हो गई।
CG News : डीएफओ अभिषेक जोगावत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा पार्क प्रबंधन और वन विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद पार्क में जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है, जिसे दो दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
CG News : इस गंभीर घटना के बाद संजय पार्क के चार कर्मचारियों—डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह—को निलंबित कर दिया गया है, जबकि रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
CG News : वन विभाग ने मृत हिरणों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शवों को जलाकर अंतिम संस्कार किया। अधिकारियों का कहना है कि संजय पार्क कोई जू नहीं, बल्कि रेस्क्यू सेंटर है, जहां इलाज के बाद जानवरों को जंगल में छोड़ा जाता है।
CG News : यह घटना वन्यजीव सुरक्षा और विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है। पार्क को जनता के लिए दो से तीन दिनों तक बंद रखा गया है और जांच पूरी होने के बाद लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


