Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : AIIMS में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14.50 लाख की ठगी, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

Asian News
CG News: 14.50 lakhs defrauded on the pretext of getting a job in AIIMS, accused arrested from Lucknow
X

CG News: 14.50 lakhs defrauded on the pretext of getting a job in AIIMS, accused arrested from Lucknow

CG News : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बड़े अधिकारियों और रायपुर AIIMS से जुड़ा बताकर युवक को सरकारी नौकरी का सपना दिखाया और उससे 14 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए।

CG News : भिलाई के वृंदा नगर निवासी मुकेश कोसरे ने वैशाली नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका कॉलेज मित्र अभिषेक जायसवाल उसे रायपुर AIIMS में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा देता था। आरोपी ने अपनी ऊंची पहुंच और अधिकारियों से पहचान का दावा कर युवक को विश्वास में लिया और अलग-अलग किश्तों में मोटी रकम लेता गया।

CG News : सितंबर 2021 से अक्टूबर 2022 के बीच पीड़ित ने अपने बैंक खाते से कुल 14.50 लाख रुपए आरोपी को ट्रांसफर किए। रकम लेने के बाद आरोपी लगातार जॉइनिंग लेटर देने और पैसे लौटाने का झांसा देता रहा, फिर अचानक फरार हो गया।

CG News : मामले की जांच के दौरान साइबर सेल ने आरोपी के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की तकनीकी जांच की। लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस टीम लखनऊ पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी की बात कबूल कर ली। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019