Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
CG News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में शोक का माहौल

CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान 17 वर्षीय वीणा ठाकुर के रूप में हुई है। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह गांव की है।
CG News : जानकारी के अनुसार, छात्रा ने अपने घर के ऊपरी कमरे में वेंटिलेटर से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
Next Story


