Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

CG News
X

CG News : दंतेवाड़ा। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने आज सुबह करीब 3 बजे फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

CG News : जानकारी के अनुसार रौशन तेलाम कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव के निवासी थे। घटना उस समय सामने आई जब साथी छात्र बाथरूम जा रहे थे और उन्होंने हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से रौशन को फंदे में लटका पाया। तत्काल अधीक्षक को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG News : बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का निधन हो चुका था और परिवार में केवल उनकी मां और बड़ा भाई हैं। आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगालने में लगी हुई है।

CG News : इस घटना ने हॉस्टल और स्थानीय समुदाय में शोक और हड़कंप मचा दिया है, जबकि शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019