CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।
CG News : मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर (15 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर स्थित अपने घर में परिवार के साथ रहती थी। दिशा दुर्ग पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी। शनिवार दोपहर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने जब दिशा को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो घर में हड़कंप मच गया।
CG News : आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


