Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग में 10 नई क्रांतिकारी सुविधाओं का शुभारंभ, मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान

Asian News
CG News
X

CG News

CG News: रायपुर: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्रालय महानदी भवन में पंजीयन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा की और पिछले एक वर्ष में किए गए सुधारों, पंजीयन दस्तावेजों की स्थिति, राजस्व संग्रहण, डाटा डिजिटाइजेशन, और फील्ड स्तर की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।


CG News: जन सुविधाओं का प्रचार-प्रसार

मंत्री चौधरी ने अधिकारियों को जन सुविधाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देने और पंजीयन कार्यालयों में फ्लैक्स-बैनर लगाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में महानिरीक्षक पंजीयन पुष्पेंद्र मीणा सहित सभी जिला पंजीयक और उप पंजीयक उपस्थित थे।


CG News: राजस्व संग्रहण में शानदार प्रदर्शन

पंजीयन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2,979 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 18.86% अधिक है। रायपुर, दुर्ग, और बिलासपुर जिले दस्तावेजों की संख्या और राजस्व संग्रहण में शीर्ष स्थान पर रहे। मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा की।


CG News: तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए कदम

मंत्री ने बताया कि विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए सेटअप का पुनरीक्षण किया गया है और नए पदों का सृजन किया गया है। इससे दस्तावेजों की जांच और पंजीयन प्रक्रिया में और सुगमता आएगी। उन्होंने आधार आधारित प्रमाणीकरण, डिजीटल लॉकर, फेसलेस रजिस्ट्री, और ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन जैसे नवाचारों को जल्द लागू करने के निर्देश दिए।

CG News: 10 नई क्रांतिकारी सुविधाएं

पंजीयन विभाग ने आम जनता की सुविधा और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए सॉफ्टवेयर में 10 नई सुविधाओं को शामिल किया है:

1. आधार आधारित प्रमाणीकरण: पक्षकारों की बायोमैट्रिक पहचान के माध्यम से रजिस्ट्री में फर्जीवाड़े को रोकने की व्यवस्था।

2. ऑनलाइन सर्च और डाउनलोड: खसरा नंबर के आधार पर पूर्व पंजीकृत रजिस्ट्री का ऑनलाइन अवलोकन और डाउनलोड।

3. भारमुक्त प्रमाण पत्र: संपत्ति पर भार या बंधक की जानकारी ऑनलाइन प्रमाण पत्र के जरिए उपलब्ध।

4. एकीकृत कैशलेस भुगतान: स्टांप ड्यूटी और पंजीयन शुल्क का संयुक्त कैशलेस भुगतान।

5. व्हाट्सएप मैसेज सेवा: पंजीयन से संबंधित रियल-टाइम अपडेट्स व्हाट्सएप पर उपलब्ध।

6. डिजी लॉकर सुविधा: रजिस्ट्री दस्तावेजों का डिजिटल भंडारण और आसान पहुंच।

7. ऑटो डीड जनरेशन: दस्तावेजों का स्वचालित ऑनलाइन निर्माण और प्रस्तुतीकरण।

8. डिजी डॉक्यूमेंट सेवा: शपथ पत्र, अनुबंध जैसे गैर-पंजीकृत दस्तावेजों का ऑनलाइन निर्माण।

9. घर बैठे रजिस्ट्री: ऑनलाइन विलेख निर्माण, साक्षात्कार, और पंजीयन की सुविधा। होम विजिट के जरिए पंजीयन, तत्काल अपॉइंटमेंट, और पारिवारिक दान, हक त्याग आदि में मात्र 500 रुपये पंजीयन शुल्क।

10. स्वतः नामांतरण: रजिस्ट्री के बाद राजस्व अभिलेखों में स्वचालित नामांतरण, जिससे विचौलियों की जरूरत खत्म होगी और समय, श्रम, व आर्थिक बोझ कम होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019