CG News : कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिनी प्रशिक्षण शिविर 21 जून से, राहुल गांधी होंगे शामिल

CG News: 10-day training camp for Congress district presidents to begin on June 21; Rahul Gandhi to attend
CG News: 10-day training camp for Congress district presidents to begin on June 21; Rahul Gandhi to attend
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप 21 जून से अभनपुर में शुरू होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन कैंप में शामिल होकर अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। कैंप 30 जून तक चलेगा। प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित अशुतोष अलका अप्पलवार मंगल भवन में होगा।
CG News : वेणुगोपाल ने जारी किये दिशा-निर्देश-
AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर सभी नए जिला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। पत्र में बताया गया कि कैंप का मकसद संगठन को ज्यादा मजबूत और एक्टिव बनाना है।
CG News : राहुल गांधी इस शिविर के दौरान किसी एक दिन पहुंचकर मार्गदर्शन देंगे, वहीं AICC सचिव पूरे 10 दिन मौजूद रहेंगे। PCC अध्यक्ष, CLP नेता, प्रभारी महासचिव कम से कम 5 दिन अनिवार्य रूप से रुकेंगे। सभी जिला अध्यक्षों को 21 जून दोपहर 12 बजे तक हर हाल में पहुंचना होगा।



