Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Naxalite surrender : गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ के 86 नक्सलियों ने तेलंगाना में किया सरेंडर

CG Naxalite surrender
X

CG Naxalite surrender

CG Naxalite surrender : बीजापुर/कोठागुडेम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। आज तेलंगाना में 86 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, भद्राद्रि कोठागुडेम मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष कोठागुडेम स्थित हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय में पहुंचकर इन 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

CG Naxalite surrender : बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले ये 86 माओवादी सदस्य छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। इनमें से 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी भद्राद्री कोठागुडेम और मुलुगु जिले की पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौट आए हैं।

CG Naxalite surrender : आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि इन माओवादियों ने तेलंगाना सरकार के ऑपरेशन चेयुथा कार्यक्रम के तहत आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों को तत्काल सहायता के रूप में 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019